पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरा दिन रायपुर के नाम, दो मुकाबलों में जीत

बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरा दिन रायपुर के नाम, दो मुकाबलों में जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। बूढ़ापारा स्थित माधव राव सप्रे स्कूल के जिला बैडमिंटन हॉल में आयोजित भारतीय लेखा एवं महालेखा परीक्षा अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन रायपुर के नाम रहा। मेंस एकल प्री-क्वार्टर में मनीष गुप्ता महालेखाकार रायपुर ने सौरभ अग्रवाल पी.डी.ए. गोरखपुर को शिकस्त दी तो मेंस एकल क्वार्टर फाइनल के मैच में मनीष गुप्ता महालेखाकार रायपुर ने पंकज नथानी महालेखाकार हरियाणा को 21-13, 21-18से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मेंस टीम फाइनल में महालेखाकार केरल ने महालेखाकार तमिलनाडु को 3-2 से हरा दिया।
महिला एकल सेमीफाइनल के भी मुकाबले हुए जिसमें पारसा नकवी महालेखाकार उत्तर प्रदेश ने अमृता मुखर्जी महालेखाकार पं. बंगाल को 21-13, 21-16 से हराया। आई.आर.डी. श्रावणी पी.डी.ए. दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद को तृप्ति लावन्या महालेखाकार ग्वालियर से 21-15, 21-17 के कड़े मुकाबले में हार मिली। इसी तरह वेटेरन सिंगल्स सेमीफाइनल में राजीव शर्मा डी.जी. ऑडिट नई दिल्ली ने मुर्थी ए.वी.एस. महालेखाकार आंध्र प्रदेश को 21-15, 21-17 से हराया। विक्रांत दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने अनुराग शर्मा महालेखाकार उत्तर प्रदेश को 21-14, 21-13 से मात दी।