पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उरला के फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी के पैर में गर्म सरिया घुसा, गंभीर

उरला के फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी के पैर में गर्म सरिया घुसा, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के उरला से लगे सरोरा स्थित एक रोलिंग मिल फैक्टरी में काम करने के दौरान एक कर्मचारी के पैर में गर्म सरिया घुस गया। कर्मचारी को गंभीर रूप में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी में लापरवाही के कारण हुए हादसे के मामले में फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा का बेरला का रहने वाला पारस निषाद (२५) सरोरा स्थित मां कुदरगढ़ी रोलिंग मिल में काम करता है। मंगलवार की रात ढाई बजे काम करने के दौरान अचानक गर्म सरिया पारस के पैर में जा घुसा। इससे वह बुरी तरह झुलस गया है। फैक्टरी प्रबंधन ने उसे रात में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मिल प्रबंधन के खिलाफ जुर्म दर्ज मामले की पड़ताल कर रही है।