पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लास में आते ही दरवाजा कर लेता था बंद, छेड़छाड़ का आरोप

क्लास में आते ही दरवाजा कर लेता था बंद, छेड़छाड़ का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी से लगे सरोरा में सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। स्कूल की दर्जनभर छात्राओं ने सोमवार को थाने में लिखित शिकायत की थी कि पढ़ाई के दौरान प्रिंसिपल क्लास का दरवाजा बंद कर देता था और छेड़छाड़ की कोशिश करता था।
शिकायत की जांच में पुलिस को ये भी पता चला कि आरोपी ने छात्राओं को शिकायत वापस लेने के लिए भी धमकाया था। इसके बाद, मंगलवार को पुलिस ने प्रभारी प्रिंसिपल अरविंद तिवारी के खिलाफ एफआईआर की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उरला टीआई मीना चौधरी ने बताया कि सरोरा स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल अरविंद तिवारी (३६) के खिलाफ 9 वीं और 10वीं की छात्राओं ने शिकायत की थी। वह नगर निगम शिक्षाकर्मी वर्ग-एक है, लेकिन प्राचार्य के प्रभार में है। इस स्कूल में लड़के-लड़कियां दोनों पढ़ते हैं। छात्राओं ने शिकायत की थी कि क्लास में आते ही वह दरवाजे बंद कर दिया करता था। इसके बाद पढ़ाई के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश करता था। शिकायत में कहा गया कि छात्राएं ही नहीं, काफी लोगों इसका कई बार विरोध किया था, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इसी वजह से छात्राओं ने सोमवार को उरला थाने में लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार जांच में यह भी पाया गया कि शिकायत की खबर लगते ही उसने छात्राओं पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव डाला था। इस वजह से कुछ छात्राओं ने पुलिस से कार्रवाई नहीं करने की मांग भी कर डाली थी। मंगलवार को पुलिस ने स्कूल की दोनों क्लास की पांच लड़कियों के बयान लिए। इस आधार पर तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया।