रायपुर। बीजापुर जिले में बीती रात करीब 12 बजे एंटी लैंड माइन व्हीकल की चपेट में आने से तीन जवानों की मौत हो गई। तीनों जवान जिला पुलिस बल में तैनात थे।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 12 बजे लाकेश्वर, महादेव गौटा और महेश कोर्राम बाइक से जा रहे थे तभी कलेक्टरेट के सामने एंटी लैंड माइन व्हीकल से टकरा गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वे जिला पुलिस में सहायक आरक्षक के तौर पर पदस्थ थे।