पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छग ने त्रिपुरा को पारी व २७ रनों से हराया

छग ने त्रिपुरा को पारी व २७ रनों से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम ने सीके नायडू ट्रॉफी के एक मुकाबले में त्रिपुरा को पारी व 27 रनों से हराया। मैच के तीसरे दिन बुधवार को छग ने पांच विकेट पर 269 रनों से आगे खेलना शुरू किया। अनुपम टोप्पो (110 रन, 273 गेंद, 11 चौके) के शतक के दम पर पहली पारी में 402 रन बनाए। छग की ओर से अंकित यादव ने भी 47 रन बनाए।
त्रिपुरा ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे। इस तरह से छग को पहली के आधार पर 201 रनों की बढ़त मिली। जवाब में त्रिपुरा की टीम दूसरी पारी में 52.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से बीबी रॉय ने नाबाद 55 रन बनाए। छग की ओर से तेज गेंदबाज जगजोत गिल 52 रन देकर छह विकेट लिए। जीत के साथ छग को पूरे सात अंक मिले। छग का अगला मुकाबला 15 से 18 दिसंबर तक गोवा में गोवा के खिलाफ होगा।