रायपुर। केरल में होने वाले 35वें नेशनल गेम्स के छग टीम का कोचिंग कैंप बुधवार से शुरू हो गया। वीआईपी क्लब में ओलिंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया ने कैंप का उद्घाटन किया। वीआईपी क्लब में स्क्वैश का कैंप चल रहा है। केरल में 31 जनवरी से 14 फरवरी तक मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें छग 19 खेलों में उतरेगा।
बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि सभी खेलों के कोचिंग कैंप शुरू हो गए हैं। सभी संघ अपने प्रयास से कोचिंग कैंप शुरू कर चुके हैं। खेल विभाग से कैंप की खेल सामग्री के लिए पैसा मांगा गया है। जैसे ही वह हमें मिल जाएगा खेल संघों को सामग्री दे दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कई खेल संघ एनआईएस कोच भी बुला रहे हैं खिलाड़ियों को कोचिंग देने के लिए। इनका पूरा खर्च भी खेल विभाग ही उठाएगा।