रायपुर। महालेखाकार विभाग की ओर से आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा के आखिरी दिन बुधवार को खिताबी मुकाबले खेले गए। सप्रेशाला बैडमिंटन हाल में खेली जा रही स्पर्धा के महिला वर्ग के फाइनल में ग्वालियर की तृप्ति लावनिया ने उप्र की पारसा नकवी को तीन सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मैच में में 18-21, 21-19, 21-15 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद के विक्रांत ने पंजाब के सतिंदर सिंह को 21-8, 21-9 से हराया। वेटरन वर्ग के खिताबी मुकाबले में नई दिल्ली के राजीव शर्मा सिकंदराबाद के कमलाकर राव को 21-9, 21-18 से मात दी। वहीं पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु के मानिक नंदन व रेहान मोहम्मद की जोड़ी ने पंजाब के सतिंदर मलिक व आशीष शर्मा की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराया।