(फोटो: मैक्स में सवार यात्री जैसे बैठे थे वैसे ही उनकी मौत हो गई)
रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा से लगे भद्राचलम के पास बुधवार की शाम बस और सवारियों से भरी मैक्स में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मैक्स में जो जैसे बैठा था उसकी वैसे ही मौत हो गई, उन्हें बचने या हिलने डुलने का मौका तक नहीं मिला। एक्सीडेंट में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। गोद में बैठा के बच्चा सुरक्षित है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मैक्स में सवार यात्री सुकमा के केरलापाल के रहने वाले थे, वे भद्राचलम से अपने गांव लौट रहे थे तभी तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही बस ने मैक्स को टक्कर मार दी। बस में बैठे यात्रियों को मामूली चोट आई है।
हादसे में इनकी हुई मौत
गजानन भद्रे, महादेवी भद्रे, महेश भद्रे, ड्राइवर लच्छा, जगन वाश्निक। हादसे में एक बच्ची (करिश्मा) घायल हुई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित तस्वीरें