- Hindi News
- आमिर खान आज शहर में, एक झलक पाने के लिए क्रेजी हुए लोग
आमिर खान आज शहर में, एक झलक पाने के लिए क्रेजी हुए लोग
रायपुर। अपनी आगामी फिल्म पीके की प्रमोशन के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज राजधानी में हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा और फिल्म निर्देशक राज कुमार हीरानी भी आए हैं। इस मौके पर भास्कर के पाठकों से साथ पीके की टीम थ्री ईडियट देखेगी जिसके बाद आमिर पाठकों से सीधे संवाद करेंगे।
आमिर की एक झलक पाने के लिए उन्हें प्रशंसक मैग्नेटो मॉल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। जिस होटल में वे रुके हैं वहां से मॉल तक पूरे रास्ते में जाम लगा हुआ है।
प्रेस से औपचारिक मुलाकात के बाद वो तय कार्यक्रम के तहत मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।