पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३० की जगह कॉलेज वसूल रहे ३००, ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंट कॉपी जमा करने की भी टेंशन

३० की जगह कॉलेज वसूल रहे ३००, ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंट कॉपी जमा करने की भी टेंशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। रविवि मुख्य परीक्षा आवेदन को लेकर अभी परेशानियां खत्म भी नहीं हुई कि अब नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंट कॉपी व दस्तावेज कॉलेज में जमा करने के दौरान छात्रों से ३०० से ४०० रुपए लिए वसूले जा रहे हैं। जबकि विश्वविद्यालय से निर्धारित शुल्क के अलावा सिर्फ फारवडिंग चार्ज के रूप में ३० रुपए तक ही कॉलेजों को लेना है। इसी तरह कई कॉलेज छात्रों से ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट कॉपी लेने से भी इंकार कर रहे हैं। इससे छात्र परेशान है। इसकी शिकायत विवि पहुंचने के बाद खलबली मची है।
विवि के कुलसचिव केके.चंद्राकर का कहना है कि कॉलेजों को साफ निर्देश है कि वे किसी छात्र का फार्म लेने से इंकार नहीं करें। इसके साथ ही विवि से निर्धारित शुल्क के अलावा फारवर्डिंग चार्ज को जो शुल्क है उसे छोड़कर कोई अन्य शुल्क न ले। इसके बाद भी शिकायतें सामने आ रही है। इसके लिए विवि की टीम कभी भी कॉलेज का औचक निरीक्षण कर सकती है। ऐसा करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।