पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवि मुख्य परीक्षा के पीजी के आवेदन आज से

रविवि मुख्य परीक्षा के पीजी के आवेदन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा २०१४-१५ के तहत गुरुवार से पीजी के आवेदन भी भरने शुरू हो जाएंगे। इन कक्षाओं के लिए नियमित व स्वाध्यायी छात्रों को भी ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना है। इनके लिए लाइन २५ दिसंबर तक खुली रहेगी। इसके बाद प्रिंट कॉपी व दस्तावेज ३१ दिसंबर तक जमा करनी होगी।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में ग्रेजुएशन के पार्ट-१,२ व ३ सभी कक्षाओं के आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। पार्ट-२ व ३ के आवेदन की शुक्रवार को आखिरी तिथि है। इन तीनों कक्षाओं को मिलाकर करीब सवा लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्नातक पार्ट-१ नियमित छात्रों के लिए लाइन ओपन कल से होगी।