(फोटो: पीके के प्रमोशन के लिए रायपुर पहुंचे आमिर और अनुष्का)
रायपुर। अपनी आगामी फिल्म पीके के प्रमोशन के लिए गुरुवार को
आमिर खान और अनुष्का रायपुर में थे। उनके साथ फिल्म के निर्देशक राजकुमार हीरानी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और स्क्रीनप्ले राइटर अभिजात जोशी भी रायपुर पहुंचे थे। इस मौके पर आमिर ने कैजुअल टीशर्ट और जींस पहनी थी तो अनुष्का क्रीम कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंची थी।
अनुष्का ने क्रीम कलर का कॉलर सूट पहना था जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ स्टोन वर्क किया हुआ था उसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर के बड़े ईयर रिंग पहने हुए थे। जो उन पर खूब जच रहे थे।
दिल्ली में प्राइवेट कैब में लड़की के साथ हुए हादसे पर अनुष्का ने कहा कि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए ताकि अपराधियों में सजा का डर बना रहे। उन्होंने कहा जल्दी सजा नहीं मिलने या बेल पर छोड़ दिए जाने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता है कि उन्हें कोई कुछ नहीं कर सकता। इसलिए पूरे देश में ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।
लिप सर्जरी से जुड़े सवाल पर अनुष्का और आमिर दोनों ने कहा कि भगवान ने हर किसी को
खूबसूरत बनाया है। लेकिन कोई कैसा दिखना चाहता है ये उसकी अपनी पसंद है।
आगे की स्लाइड में देखें अनुष्का की और तस्वीरें
फोटो: विनय वर्मा, प्रवीण देवांगन,सुधीर सागर