(फोटो: राजकुमार कॉलेज, इनसेट- फिल्म निर्देशक राज कुमार हिरानी)
रायपुर। मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार (राजू) हिरानी का नाम रायपुर के ऐतिहासिक राजकुमार कॉलेज के नाम पर रखा गया है। गुरुवार को रायपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात बताई।
उन्होंने बताया कि उनका बचपन नागपुर में बीता है। जहां उनके पिता राजकुमार टायपिंग इंस्टीट्यूट चलाते थे। टायपिंग इंस्टीट्यूट खोलने से पहले उनके पापा उसके लिए नाम ढूंढ रहे थे तभी उन्हें रायपुर के राजकुमार कॉलेज के बारे में पता चला, उस जमाने में सेंट्रल इंडिया में यह कॉलेज बहुत प्रसिद्ध था। उन्होंने इसी के नाम पर अपने टायपिंग इंस्टीट्यूट का नाम रखा, बाद में जब राजू पैदा हुए तो उनका नाम भी राजकुमार रख दिया।
जानें राजकुमार कॉलेज के बारे में
इसकी नींव अंग्रेजों के शासनकाल में रखी गई थी। यह पूर्वी भारत के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शामिल था। इसे वर्ष1882 में जबलपुर में तत्कालीन वाणिज्यिक पत्र के मुख्य आयुक्त सर एंड्रयू फे्रजर द्वारा स्थापित किया गया था। छत्तीसगढ़, उड़ीसा और बिहार के राजघरानों, जमींदारों के बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से वहां पर एक छात्रावास सह स्कूल के रूप में इसे शुरू किया गया। वर्ष1894 में इसे रायपुर स्थानांतरित करते हुए बोर्डिंग स्कूल के रूप में खोला गया। रायपुर में 100 साल पूरे होने पर1994 में13 भाषाओं में स्कूल का वृत्तचित्र भी बना। यहां पर छात्रों को आज भी शिक्षा के आलावा घुड़सवारी, तीरंदाजी, फोटोग्राफी, योग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।
आगे की स्लाइड में, फिल्म के कैरेक्टर पर मेहनत करते हैं हिरानी