पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के दिनों में अनुष्का बैग में हमेशा रखती थीं दोस्त का दिया एक गिफ्ट

कॉलेज के दिनों में अनुष्का बैग में हमेशा रखती थीं दोस्त का दिया एक गिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: रायपुर में फिल्म पीके के प्रमोशन के लिए पहुंची अनुष्का)
रायपुर। फिल्म पीके की शूटिंग के लिए गुरुवार को अनुष्का शर्मा, आमिर खान, निर्देशक राजू हिरानी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और स्क्रीनप्ले राइटर अभिजात जोशी रायपुर में थे। इस मौके पर अनुष्का ने फिल्म के साथ-साथ अन्य कई मुद्दों पर भास्कर से खास बातचीत की। अनुष्का ने बताया कि स्कूल के दिनों में अपने दोस्त द्वारा दिया एक गिफ्ट वे हमेशा अपने साथ लेकर चलती थीं।

दिल्ली में प्राइवेट कैब में लड़की के साथ हुए हादसे पर अनुष्का ने कहा कि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए ताकि अपराधियों में सजा का डर बना रहे। उन्होंने कहा जल्दी सजा नहीं मिलने या बेल पर छोड़ दिए जाने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता है कि उन्हें कोई कुछ नहीं कर सकता। इसलिए पूरे देश में ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उनके एक दोस्त ने उन्हें पेपर स्प्रे गिफ्ट किया था जिसे वे हमेशा अपने बैग में लेकर चलती थीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली केस से पहले उनकी दो फ्रेंड्स ने भी उसी कैब कंपनी की टैक्सी यूज की थी, उस लड़की की जगह उस हादसे का शिकार वे दोनों भी हो सकती थीं, इसलिए जरूरी है कि लड़कियां अपनी सेफ्टी के लिए पेपर स्प्रे लेकर चलें।

उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि हम अपने ही देश में, अपने ही लोगों के बीच असुरक्षित महसूस करतीं हैं।
अनुष्का ने कहा विराट बेस्ट हैं
क्रिकेटर बेस्ट है या एक्टर इस सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का ने हंसते हुए कहा कि आज तो उन्होंने सेंचुरी मारी है, आज वो ही बेस्ट हैं। क्रिकेट जोक में अनुष्का की एंट्री के बारे में उन्होंने कहा कि अगर आप वो जोक एन्जॉय करते हैं, तो मैं भी एन्जॉय करती हूं।

बड़ी मेहनत से फाइनल हुआ लुक
अनुष्का ने पीके में अपने डिफरेंट लुक के बारे में बताया कि लुक टेस्ट में कई तरह के लुक ट्राय किए गए। आखिर मुझे ये विग फिट आया और आमिर को भी लगा कि ये मेरा अब तक का सबसे बेहतर लुक है, इस तरह यह लुक तय हो गया।
आगे की स्लाइड में देखें ईवेंट की और तस्वीरें
सभी फोटो: प्रवीण देवांगन और सुधीर सागर