पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के शाह आज रायपुर में, रमन सरकार को देंगे तीसरी पारी के एक साल की बधाई

भाजपा के शाह आज रायपुर में, रमन सरकार को देंगे तीसरी पारी के एक साल की बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: साइंस कॉलेज मैदान के मंच पर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते रमन सिंह, अमित शाह और बृजमोहन अग्रवाल (बाएं से दाएं)
रायपुर। भाजपा के सदस्यता महाअभियान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज रायपुर में हैं। इस मौके पर उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि जल्द ही उनके नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।
इससे पहले एयरपोर्ट पर हजारों कार्यकर्ताओं ने शाह का जोरदार स्वागत किया और एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज ग्राउंड तक बाइक चलाकर उनकी अगुवानी की।
50 हजार लोगों के लिए तैयारी
साइंस कालेज ग्राउंड में 50 हजार लोगों की क्षमता को देखते हुए पंडाल और अन्य तैयारियां की गई हैं। कई स्थानों पर शाह का भाषण सुनने के लिए एलईडी लगाए गए हैं, जिससे दूर बैठे लोग भी उन्हें देख सकेंगे। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी अलग से की गई है।

यहां करें पार्किंग
शहरवासी-
शहर के भीतर से जाने वाले लोगों को जीई रोड से जाने की छूट है। वे एनआईटी में वाहन पार्क करके सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंच सकते हैं।
दुर्ग-भिलाई- इधर से आने वाले चार पहिया वाहन टाटीबंध चौक, महोबाजार, आमानाका ओवरब्रिज से होकर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के पीछे एनसीसी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बिलासपुर- इधर से आने वाले वाहन धनेली नाका, भनपुरी तिराहा, रिंग रोड-२ होकर टाटीबंध चौक, आमानाका ओवरब्रिज से पं. रविवि के प्रशासनिक भवन के पीछे एनसीसी ग्राउंड में ही गाड़ी पार्क करेंगे।
बलौदाबाजार- विधानसभा चौक से रिंग रोड-3, धनेली नाका, भनपुरी तिराहा, रिंग रोड-2 होकर टाटीबंध चौक, आमानाका ओवरब्रिज से होकर एनआईटी गेट से होकर कैंपस परिसर में गाड़ी पार्क करेंगे।
धमतरी- महासमुंद- धमतरी से आने वाले जीई रोड से किसी भी रास्ते से सीधे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते हैं। महासमुंद से आने वाले तेलीबांधा से रिंग रोड-१, पचपेड़ी नाका से टाटीबंध होते हुए आमानाका ओवरब्रिज क्रास करते हुए एनआईटी में पार्किंग करेंगे।
इन रूटों से गुजरने से करें परहेज
वैसे तो जिला और पुलिस प्रशासन ने किसी भी रूट को डायवर्ट करने का निर्णय नहीं लिया है। लेकिन दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक वीआईपी रोड बंद रहेगा, जो एयरपोर्ट जाने चाहते हैं। वे जोरा रोड का इस्तेमाल करें। वहीं इसी बीच रिंग रोड में भी गुजरने से बचें, क्योंकि भाजपा अध्यक्ष का काफिला इसी रोड से गुजरेगा। जिसमें 4 हजार से अधिक बाइक सवार होंगे। शहर के बीचोबीच एमजी रोड इस दौरान प्रभावित नहीं होगा। हालांकि शाह शाम को गोयल स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस बीच वे जहां-जहां से गुजरेंगे, वहां 10 से 15 मिनट के लिए आना-जाना बंद कर दिया जाएगा।

महापौर का प्रत्याशी भी हो जाएगा तय
भाजपा कार्यालय में शाह बैठक के दौरान महापौर पद के प्रत्याशी पर अपनी मुहर लगा देंगे। इसकी घोषणा शनिवार को की जाएगी।
आगे की स्लाइड में देखें कार्यक्रम की और तस्वीरें