पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। dainikbhaskar.com शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।

आज होंगे ये कार्यक्रम

एनआईटी का दीक्षांत समारोह
सुबह 11 बजे से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, समारोह के मुख्यअतिथि पद्म विभूषण प्रो.एमएम शर्मा होंगे।

अमित शाह की सभा
आज दोपहर 2 बजे भाजपा प्रमुख अमित शाह साइंस कॉलेज मैदान में भाजपाइयों को संबोधित करेंगे। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में यह शाह की पहली बडी सभा है।

रायपुर साहित्य महोत्सव
हिंदी साहित्य को बढावा देने के लिए राज्य शासन की तरफ से पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया है। इस आयोजन में साहित्य जगत से जुड़ी कई हस्तियां शिरकत करेंगी।