पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी ने दूसरी महिला से मोबाइल पर बात करने को मना किया तो पति ने की पिटाई

पत्नी ने दूसरी महिला से मोबाइल पर बात करने को मना किया तो पति ने की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पति को दूसरी महिला से मोबाइल पर बात करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। गुस्साए पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस मामले में पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर के शिवाजी चौक के पास रहने वाली मासूमा अली (22) ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बीते शाम उसका पति आसिफ अली संतोषी नगर के शिवा चौक के पास अपने मोबाइल पर लगातार किसी दूसरी महिला से बात कर रहा था। इसको लेकर जब पत्नी ने उसे मना किया तो उसने नहीं सुना। इस पर जब पत्नी टोकने लगी तो पति ने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पत्नी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।