पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ए ग्रेड के लिए लड़कियों ने संभाला मोर्चा, हॉस्टल पहुंची नैक की टीम

ए ग्रेड के लिए लड़कियों ने संभाला मोर्चा, हॉस्टल पहुंची नैक की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डिग्री गर्ल्स कॉलेज का निरीक्षण करती नैक की टीम)
रायपुर। नैक के सामने अब तक शिक्षक ही प्रजेंटेशन, अपने विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते रहे। लेकिन शुक्रवार को नैक की टीम के सामने डिग्री गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने भी आगे बढ़कर अपने विभाग के बारे में बताया। कॉलेज के हिंदी विभाग में नैक की तीन सदस्यीय टीम के सवालों के जवाब छात्राओं ने ही दिए।
साथ ही टीम को विभाग की खूबियों के बारे में भी बताया। हिंदी, म्यूजिक सहित अन्य विभाग का मूल्यांकन करने के बाद नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) की टीम अब हॉस्टल देखने पहुंची है।
गौरतलब है कि डॉ. सुधा माही रघुनाथन, पीएस. जयरामु और ज्योथी कुमारवेल की तीन सदस्यीय टीम 13 दिसंबर तक कॉलेज का मूल्यांकन करेगी। इसी मूल्यांकन के आधार पर कॉलेज का ग्रेड तय होगा। डिग्री गर्ल्स कॉलेज ए ग्रेड पाने में कामयाब हुआ तो यह इस श्रेणी में आने वाला शहर का पहला कॉलेज होगा।