(फोटो: डिग्री मिलने के बाद खुशी मनाती छात्राएं)
रायपुर। मुश्किल से मुश्किल कांपीटेटिव एग्जाम। हर तरफ बस बेहतर से बेहतर करने का दबाव और सिर्फ चढ़ते को सलाम करने वाली इंजीनियरिंग की पढ़ाई का मिशन एनआईटी के स्टूडेंट्स ने पूरा कर लिया। हर तरफ बस एक दूसरे के साथ खुशी जाहिर करते स्टूडेंट्स ही नजर आए।
मौका था एनआईटी के पांचवें दीक्षांत समारोह का। देशभर के स्टूडेंट्स के बीच कंपीट करते हुए एनआईटी में दाखिला पाना ही अपने आप में उपलब्धि होती है। ऐसे में यहां कई स्टूडेंट्स ऐसे भी रहे जिन्होंने न सिर्फ यहां से अपनी पढ़ाई पूरी की बल्कि गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित भी किए गए। ज्यादातर स्टूडेंट्स दूसरे राज्यों से थे लिहाजा कुछ के पैरेंट्स भी यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह गरिमामयी और अनुशासित ढंग से आयोजित किए गए कार्यक्रम में एनआईटी स्टूडेंट्स को मेडल और डिग्रियां दी गईं। इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर मनमोहन शर्मा यहां मुंबई से स्टूडेंट्स को सम्मानित करने पहुंचे थे।
इनका साथ ओएनजीसी के चेयरपर्सन रह चुके और एनआईटी रायपुर के बोर्ड और गर्वनर के चेयरमैन सुधीर वासुदेव ने दिया। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ सुदर्शन तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 18 स्टूडेंट्स को गोल्ड और 19 को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। पूरे 890 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। इन सब के बीच दुर्ग के विदित अग्रवाल ओवर ऑल टॉपर रहे।
आगे की स्लाइड में देखें समारोह की और तस्वीरें
सभी फोटो: प्रवीण देवांगन