(फोटो: पुरखौती मुक्तांगन में लोक नृत्य की प्रस्तुति करते कलाकार)
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा से दुनिया को रूबरू कराने के मकसद से रायपुर में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। राजधानी में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसके बाद वहां लगे अलग-अलग मंडप में साहित्यकारों की चर्चा शुरू हुई। पहले दिन पारंपरिक परिधान में पहुंचे छत्तीसगढ़ी कलाकार आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोग उनके साथ फोटो क्लिक करते नजर आए।
पहले दिन पद्मश्री अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर अपने विचार रखे, उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में साहित्य की भूमिका पर बात की। वहीं मंडप के बाहर स्थानीय कलाकार पंडवानी और अन्य लोक नृत्यों की प्रस्तुति करते भी नजर आए।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित तस्वीरें