पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूता चप्पल बेचने वाले खदेड़े गए, 10 फीट चौड़ी सड़क हुई 30 फीट की

जूता-चप्पल बेचने वाले खदेड़े गए, 10 फीट चौड़ी सड़क हुई 30 फीट की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। नगर निगम के जोन चार अमले ने शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड में निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी पार्किंग के आसपास अवैध कब्जा करने वालों को खदेड़ा। जूता-चप्पल बेचने वाले व अवैध ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहे 10 लोगों को भगाया गया। ठेलेवालों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल ने सभी को शांत करा दिया।

जोन चार के प्रभारी कमिश्नर केके सिंह की अगुआई में मल्टीलेवल पार्किंग पुराना बस स्टैण्ड के बाजू से गणेशराम नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर कब्जा जमाकर जूता-चप्पल व्यवसाय करने वाले 10 व्यवसायियों के कब्जों को हटाया गया। निगम की दुकानों के सामने ठेला लगाकर अवैध तरीके से व्यवसाय कर रहे 10 अवैध ठेलों को हटाने के साथ दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने 15 फीट तक लगाए गये अवैध शेड को हटा दिया गया । निगम के अभियान से पहले कब्जों के चलते लगभग 10 फीट का सकरा मार्ग उसके तत्काल बाद 20 फीट अतिरिक्त चौड़ा होकर 30 फीट चौड़ा हो गया। जिससे नागरिकों को यातायात में तत्काल राहत मिली।
पुराना इंडियन काफी हाउस के बाजू में लगाये गये पुराने ठेले को हटाकर नाले को कब्जा मुक्त कर दिया गया।
लंबे समय से ठेला लगाकर नाले पर कब्जा करके दुकानदार व्यवसाय कर रहे थे। नाले को कब्जामुक्त करके वहां आज ही सघन सफाई कराई गई। पुराना मंत्रालय जाने वाले मार्ग में बीएसएनएल कार्यालय के बाजू में कपड़ा व्यवसायियों द्वारा अवैध तरीके से लगाई गई बांस बल्ली को हटा कर जप्त कर लिया गया। पुराना मंत्रालय जाने वाले मार्ग में 2 ठेले एवं लाल गंगा शॉपिंग मॉल के सामने सड़क पर कब्जा जमा कर व्यवसाय कर रहे दो ठेलों को हटाकर जप्त कर लिया गया। उक्त ठेला व्यवसायियों से अवैध गैस सिलेंडर भी ठेले के साथ जप्त कर लिया गया। सभी कब्जाधारियों को निगम जोन चार नगर निवेष विभाग ने स्थल पर अभियान के दौराना दोबारा सड़क या नाला पर अवैध कब्जा किया जाना पाये जाने पर तत्काल अवैध कब्जा हटाने के साथ दुकानदारों के वहां रखे सभी सामानों की कड़ाई के साथ व्यवस्था सुधार हेतु सामानों की जप्ती करने की स्पष्ट चेतावनी दी है।