पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाह की रैली के लिए हुआ आचार संहिता का उल्लंघन

शाह की रैली के लिए हुआ आचार संहिता का उल्लंघन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता के बावजूद अमित शाह की रैली के लिए सरकारी खम्भों पर भाजपा के झंडे लगे दिखे)
 
रायपुर। राजधानी में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर पूरे शहर में बैनर-पोस्टर और तोरण लगे दिखे। इस दौरान नगरीय चुनाव में लगी आचार संहिता का मखौल उड़ाया गया। बिना किसी अनुमति के सरकारी पोल और सड़कों पर रैली के प्रचार-प्रसार होते रहे।

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की साइंस कॉलेज में हुई रैली को लेकर प्रदेश भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान सप्ताहभर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी। दो दिन से जीई रोड में सरकारी पोल, सड़कों के बीच और मकानों में रैली को लेकर तोरण, झंडे, बैनर और पोस्टर लगने लगे थे। जबकि इन दिनों आचार संहिता लगी हुई है तो ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा बिना किसी अनुमति और सरकारी संस्थानों में प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि रैली क्षेत्र नगर निगम के जोन क्रमांक पांच में आता है। उस जोन का कमिश्नर विजय पांडे है, जिसका भाई अशोक पांडे रायपुर जिला अध्यक्ष है। ऐसे में लोगों और कुछ विरोधी पार्टी का कहना है कि आचार संहिता को मखौल उड़ाया जा रहा है। दो दिन से रास्ते और बिजली के खंभे में लगे प्रचार सामग्री न तो हटाई गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। इसके अलावा रैली के खत्म होने के बाद सड़कों पर तोरण इधर-उधर पड़े थे, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।