पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बर्थ डे के बहाने घर में बुलाकर युवती के साथ रेप

बर्थ डे के बहाने घर में बुलाकर युवती के साथ रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के खमतराई में एक युवती को उसके दोस्त ने जन्मदिन मनाने के बहाने अपने घर में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर में रहने वाली 20 साल की युवती का परिचय मोहल्ले में रहने वाले दिनेश साहू (28) से था। 12 दिसंबर को युवती का जन्मदिन था। इसको लेकर आरोपी ने उसे सरप्राइज पार्टी देने के बहाने अपने घर बुलाया। इसके बाद कमरा बंद कर युवती के विरोध के बाद भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने किसी तरह उसके घर से निकलकर अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार की रात थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।