रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने महापौर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रमुख
अमित शाह के साथ देर रात तक चली बैठक के बाद शनिवार को तड़के भाजपा ने दस महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी वहीं कांग्रेस ने आज दोपहर दो बजे महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की। बिलासपुर के टिकट पर जोगी खेमे और भूपेश समर्थकों के बीच तनाव होने के कारण कांग्रेस ने फिलहाल वहां के महापौर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।
| शहर |
भाजपा |
कांग्रेस |
| रायपुर |
सच्चिदानंद उपासने |
प्रमोद दुबे |
| दुर्ग |
चंद्रिका चंद्राकर |
नीलू ठाकुर |
| बिलासपुर |
किशोर राय |
- |
| राजनांदगांव |
मधुसूदन यादव |
विजय पांडे |
| जगदलपुर |
योगेंद्र कौशिक |
मलकीत सिंह गैंदु |
| कोरबा |
डॉ हरिकांता दुबे |
रेणु अग्रवाल |
| रायगढ |
महावीर चौहान |
जेठू राम मनहर |
| चिरमिरी |
संजय सिंह |
मो.इमाम |
| अंबिकापुर |
मंजुषा भगत |
डॉ अजय तिर्की |
| धमतरी |
अर्चना चौबे |
सरिता दोषी |
जानें कहां कैसा होगा मुकाबला
रायपुर: सच्चिदानंद उपासने बनाम प्रमोद दुबे
पार्षद के रूप में अच्छा काम करने के कारण रायपुर में कांग्रेस के प्रमोद दुबे की अच्छी छवि है। तीन बार के पार्षद रहे हैं, उन्हें एक जुझारू नेता के रूप में जाना जाता है। वहीं 2008 के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद 2013 में भाजपा ने सच्चिदानंद उपासने का टिकट काट दिया था। जिसके बाद से वे लगातार शहर में होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रहे। दोनों ही शहर की राजनीति में अच्छा दखल रखते हैं। दोनों के बीच एक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
आगे की स्लाइड में जानें कैसा रहेगा बिलासपुर नगर निगम का मुकाबला