रायपुर। एक महिला ने अपने पति को पड़ोसी महिला से बात करने से मना किया। पति के नहीं मानने पर उसने स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।
अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के कैंप एक निवासी सुष्मिता सिन्हा ने बीती रात आग लगा ली। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उसे अपने पति दिलीप को पड़ोसी महिला के साथ बात करना पसंद नहीं था। बीती रात उसने अपने पति को महिला से बात करते देख लिया। अब उसका पति घर आया तो उससे झगड़ पड़ी। उसने महिला से बात करने पर मना तो उसके पति ने कह दिया कि पड़ोसी से बात करने में हर्ज ही क्या है? इसके बाद वह कहीं चला गया।
सुष्मिता को पति की बात नागवार गुजरा और उसने स्वयं पर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की। कुछ देर बाद आया तो उसने महिला को गंभीर झुलसा हुआ देखा। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला 50 फीसदी झुलस चुकी है और उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं है।