पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किवार गई, पर नहीं बदला सफाई का नजारा, लोगों ने मचाया हंगामा

किवार गई, पर नहीं बदला सफाई का नजारा, लोगों ने मचाया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। सफाई का जिम्मा संभाल रही किवार कंपनी का ठेका रद्द कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया, लेकिन राजधानी में सफाई का नजारा नहीं बदला है। लोग अभी गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर है। रविवार को लक्ष्मीनगर में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दे डाली।
लक्ष्मीनगर में सफाई का बुरा हाल है। आचार संहिता लगने के बाद वे इसकी शिकायत पार्षद से भी नहीं कर पा रहे हैं। जोन कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी सफाई का स्तर नहीं सुधरा। रविवार को जब कर्मचारी पहुंचे तो वे इसका विरोध करने लगे। लोगों ने कहा कि जब तक नालियों की नियमित सफाई नहीं होगी, वे किसी को काम करने नहीं देंगे। १५ दिनों में एक बार सफाई होने से बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासी संतराम ठाकुर, महेश दास ने बताया कि वे बदहाल सफाई की शिकायत करते थक चुके हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत चोपड़ा का कहना है कि सफाई को पटरी में आने में कुछ समय लग सकता है। फिर भी किवार की तुलना में सफाई व्यवस्था बेहतर हुआ है।