पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवि में अंतरराष्ट्रीय सभागार बनाने की योजना, लोगों से भी आर्थिक मदद लेगा विवि

रविवि में अंतरराष्ट्रीय सभागार बनाने की योजना, लोगों से भी आर्थिक मदद लेगा विवि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सभागार को लेकर विचार उठाया गया है। इसके लिए विवि शासन के साथ आम लोगों से भी मदद लेने की योजना बना रहा है। विवि के कुलसचिव केके चंद्राकर का कहना है कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन के पास भेजा जाएगा। साथ ही इसमें आर्थिक सहयोग के लिए लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि वर्तमान समय में विवि में एक प्रेक्षागृह व गेस्ट हाउस दोनों अलग-अलग हैं। प्रेक्षागृह में बैठक क्षमता करीब 800 है। यहां विवि से संबंधित कई तरह के कार्यक्रम भी होते हैं। अधिकारियों का कहना है कि नए सभागार की बैठक क्षमता 1500 से ज्यादा होगी। दो साल में इसे बनाने का लक्ष्य रखा जाएगा। इसमें सेमीनार रूम के साथ ही गेस्ट हाउस भी बनेगा। जहां अत्याधुनिक सुविधाएं होगी। इसे बनाने में करोड़ों रुपए का खर्च आएगा।