पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे की शरारत पर भिड़ पड़ी महिलाएं, दी जान से मारने की धमकी

बच्चे की शरारत पर भिड़ पड़ी महिलाएं, दी जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के मौदहापारा के सुभाष नगर में पड़ोस में रहने वाली महिलाओं के बीच बच्चे द्वारा बाइक की सीट पर खरोंच करने की बात पर मारपीट पर हो गई। एक-दूसरे से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
मौदहापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नगर में रहने वाली सरोजनी बेनिया (40) ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम उनके घर के बाहर खड़ी बाइक की सीट को कुछ बच्चे खरोंच और फाड़ रहे थे। इसको लेकर जब सरोजनी ने उन्हें मना किया तो बगल में रहने वाली दो महिलाएं बनीता महानंद और अनीता महानंद इसका विरोध करने लगीं। इसको लेकर प्रार्थी और आरोपी महिलाओं के बीच विवाद बढ़ा तो दोनों महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी के साथ गाली-गलौज शुरू करते हुए उसे हाथ-मुक्का से मारा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।