पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी रेल लाइन ट्रेन हाइवा ट्रक से टकराई, ट्रेन का ड्रायवर घायल

छोटी रेल लाइन ट्रेन हाइवा ट्रक से टकराई, ट्रेन का ड्रायवर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमनेश दुबे, रायपुर।
रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे धमतरी से तेलीबांधा तक आने वाली छोटी रेल लाइन की ट्रेन एक हाइवा ट्रक से टकरा गई। कुरूद के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में ट्रेन का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया है। साथ ही हाइवा ट्रक के ड्राइवर-खलासी भी जख्मी हो गए हैं। यात्रियों को इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी घायलों को १०८ एंबुलेंस से अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दुर्घटना की वजह से दोपहर के एक बजे तक यह रेल लाइन पूरी तरह से ठप रहा। रायपुर रेल मंडल के पीआरओ रतन बसाक ने बताया कि ट्रेन के ड्रायवर की हालत खतरे से बाहर है। छोटी रेल लाइन पर यातायात को बेहतर कर लिया गया है।