रायपुर। पूरे देश में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे में 24 घंटे की यात्री सहायता सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1322 शुरु किया गया है। इसका सफल ट्रायल रविवार को किया गया। इस हेल्प लाईन पर आने वाली कॉल को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में पंजीकृत कर संबंधित पोस्ट एवं रेल मंडलों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित कर दी जाएगी।
सुरक्षा हेल्पलाइन रेल यात्रियों को किसी भी तरह की आकस्मिक स्थितियों में शिकायत दर्ज कराने में मददगार साबित होगी। इससे यात्रियों के साथ होने वाले गंभीर अपराधों को नियंत्रित किया जा सकता है।
शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही के लिए सुरक्षा नियंत्रण कक्ष द्वारा ट्रेनों के लोकेशन के आधार पर संबंधित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/शासकीय रेल पुलिस/स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुये यात्रियों की मदद की जाएगी। पहले से जारी महिला हेल्प लाईन नंबर 18002332534 के अलावा एक और हेल्प लाईन नंबर 9752490777 रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जारी किया गया था जो वर्तमान में चलन में है, जिसकी मदद भी कोई भी यात्री ले सकता है।