रायपुर। छत्तीसगढ़ की अंडर-19 क्रिकेट टीम सोमवार को कूच बेहार ट्रॉफी के एक मुकाबले में मेजबान राजस्थान के खिलाफ हार बचाने उतरेगी। मैच के तीसरे दिन रविवार को बारिश के कारण केवल 20 ओवर का ही खेल सका। राजस्थान ने दूसरी पारी में 26 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। एएम गौतम 27 रन बनाकर खेल रहे थे। एएन ग्रेवाल 26 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले राजस्थान ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे जवाब में छग टीम केवल 83 रन ही बना सकी थी। इस तरह से राजस्थान को अब तक कुल 369 रनों की बढ़त मिल चुकी है। मैच के आखिरी दिन वह छग को बल्लेबाजी देकर आउट करे पूरे अंक हासिल करना चाहेगा।