पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरल नेशनल गेम्स के लिए तलवारबाजी टीम का ट्रायल १६ से

केरल नेशनल गेम्स के लिए तलवारबाजी टीम का ट्रायल १६ से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। छत्तीसगढ़ तलवारबाजी संघ की ओर से 16 दिसंबर से केरल नेशनल गेम्स के लिए छग टीम का ट्रायल आयोजित किया जाएगा। भिलाई में होने वाले दो दिवसीय ट्रायल में सभी जिलों से दो महिला व दो पुरुष खिलाड़ियों को बुलाया गया है।
नेशनल गेम्स में पुरुष टीम सैबर इवेंट में हिस्सा लेगी वहीं महिला टीम सैबर, ईपी और फाइल इवेंट में अपना दमखम दिखाएगी। तलवारबाजी टीम पहली बार नेशनल गेम्स में शामिल होगी। पुरुष वर्ग के लिए चार और महिला वर्ग के 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर का पहला चरण भिलाई में 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक भिलाई में और दूसरा चरण 11 जनवरी से 4 फरवरी तक रायपुर में आयोजित किया जाएगा।