पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट कटने के विरोध में कांग्रेस भवन में तोड़ फोड़, आज होंगे नामांकन

टिकट कटने के विरोध में कांग्रेस भवन में तोड़-फोड़, आज होंगे नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। कांग्रेस ने देर रात अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, कांग्रेस ने कई मौजूदा पार्षदों का टिकट काटते हुए 58 नए चेहरों को मौका दिया है। कुछ पार्षद ऐसे हैं जिनके टिकट आखिरी मिनट पर काटे गए। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद टिकट कटने से नाराज लोगों ने आधी रात कांग्रेस भवन में तोड़-फोड़ तथा हंगामा किया।

कुर्सियां तोड़ीं, बल्ब फोड़े
पार्षद प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद कथित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में तोडफ़ोड़ की। रात 12 बजे दर्जनभर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। वहां मीडिया कक्ष के सामने रखी प्लास्टिक कुर्सियों को तोडऩे लगे। थोड़ी देर में मीडिया पहुंचा तो युवक ट्यूबलाइटें भी फोडऩे लगे। उस वक्त कांग्रेस भवन में ताला लगा था, दूसरे तरफ का शटर खुला था। तोडफ़ोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शटर को बंद कराया।

पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन आज
पहले चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। आज कांग्रेस और भाजपा दोनों के उम्मीदवार रैली निकाल कर नामांकन जमा करने कलेक्टरेट जाएंगे। भाजपा के प्रत्याशी एकात्म परिसर से नामांकन के लिए जाएंगे वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार नामांकन के लिए कांग्रेस भवन से रैली निकालेंगे।