पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच के नाम पर फर्जी पुलिस वालों ने उतरवाएं जेवर, थमाया तार

जांच के नाम पर फर्जी पुलिस वालों ने उतरवाएं जेवर, थमाया तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के कोतवाली इलाके में रविवार की सुबह खुद को पुलिस बताकर दो युवकों ने एक दवा लेने गई एक महिला को रोक लिया। जांच के नाम पर उसके गहने उतरवाए और कागज में लपेटकर वापस दे दिया। महिला ने घर पहुंच कर कागज हटाया तो उसमें गहनों की जगह लोहे के तार मिले। महिला ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है और महिला के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों को पकडने की कोशिश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी मेहरून निशा (70) सुबह 11 बजे दवाई लेने गई थी। वह वापस लौट रही थी तभी नेहरू नगर के पास उन्हें दो युवकोंं रोक लिया। युवकों ने बताया कि वे पुलिस वाले हैं। आगे एक महिला का मर्डर हो गया है। अपराधी आसपास सक्रिय हैं, जिन्हें पकडने के लिए वे सादी वर्दी में ड्यूटी कर रहे हैं। युवकों ने महिला से कहा कि ज्यादा गहने पहनकर बाहर निकलना खतरनाक है। महिला को अपने जेवर निकालकर पर्स में डालने को कहा और मदद के लिए हाथ बढा दिया।
महिला ने अपने सोने के दो कंगन और एक अंगूठी निकालकर युवको को दे दिया। युवकों ने उसे कागज की पुडिया में डाल दिया और उसे बांधकर दे दिया। दोनों युवक वहां से चले गए। निशा भी घर आ गई। घर आकर जब पुडिया खोली तो उसमें जेवर नहीं था। उन्होंने घर वालों को घटना की सूचना दी, फिर पुलिस थाने पहुंचे।