पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने लिया चपेट, घसीटते हुए ले गया ५० मीटर तक प्रमोद कुमार

सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने लिया चपेट, घसीटते हुए ले गया ५० मीटर तक प्रमोद कुमार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में चावल से भरे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक ट्रक के साथ 50 मीटर तक घिसटता रहा और नाली में गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं गुस्साई भीड़ से बचने के लिए ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
 
मिली जानकारी के अनुसार कचना निवासी संजीव कुमार गेदरे (30) अग्रसेन मोड़ के पास बाइक पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक आया और उसे अपनी जद में ले लिया। संजीव अपनी बाइक के साथ ट्रक में फंस गया। चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन ट्रक 50 मीटर दूर जाकर रुका। ट्रक के रुकते ही संजीव छिटककर नाली में जा गिरा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
 
बताया जा रहा है कि ट्रक फुड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में अ‍टैच्ड है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाने में जुट गई है। एफसीआई से भी उसके बारे में जानकारी निकाली जाएगी।