पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉप पॉलीथिन, सेव लाइफ का मैसेज थ्रीडी रंगोली से दिया

स्टॉप पॉलीथिन, सेव लाइफ का मैसेज थ्रीडी रंगोली से दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर7 अब बस बहुत हुआ, यही बैन करो, सिर्फ नुकसान और नुकसान ही हो रहा है, कभी पर्यावरण को तो कभी पशुओं को। जिस देश में गाय की गौमाता के रूप में पूजा होती है वहीं गौ माता पॉलीथिन के कारण मर रही है। जमीन बंजर हो रही है और कितना सहेंगे। स्टॉप पॉलीथिन, सेव लाइफ। कुछ ऐसा संदेश थ्रीडी रंगोली के माध्यम से रविवार को जीई रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में दिया गया। जिसमें छपाक आर्ट शाला के आर्टिस्ट प्रमोद साहू, विजय निषाद और धनंजय साहू ने मिलकर आठ घंटे में थ्री डी रंगोली तैयार की। १६ बाई २० स्क्वेयर फीट में बनी रंगोली में दिखाया गया कि पॉलीथिन खा लेने के कारण किस तरह गौ माता की मृत्यु हो जाती है। इस रंगोली को बनाने के लिए १५ किलो रंग का इस्तेमाल किया गया।
स्टॉप पॉलीथिन पर मैसेज देने के लिए रंगोली आर्टिस्ट ने इतने संवेदन शील विषय को इसलिए चुना, ताकि ये मैसेज लोगों के दिल तक पहुंच सके। मॉल में आने वाला शख्स इस रंगोली को देखकर कुछ पल के लिए ठिठक कर खड़े ही हो गया। लोगों को ऐसा लगा कि सामने पड़ा पॉलीथिन खाकर गाय जमीन पर गिर गई है। जब नजदीक से लोगों ने देखा और आसपास लिखा मैसेज पड़ा, तब लोगों को समझ आया कि थ्रीडी रंगोली के माध्यम से इस तरह का संदेश दिया जा रहा है।