रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की नेशनल ज्यूरी ने इस बार सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट एसोसिएशन (सिकासा) को बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड के लिए चुना है। दिल्ली में 11 फरवरी को आयोजित आईसीएआई के 65वें एनुअल फंक्शन में यह अवॉर्ड सिकासा के चेयरमेन चेतन तारवानी ग्रहण करेंगें। सीए की संख्या के आधार पर पूरे देश में तीन लेवल की ब्रांच है- लार्ज, मीडियम और स्मॉल। सिकासा को मीडियम लेवल कैटोगरी में यह अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवॉर्ड ब्रांच की इंडस्ट्री विजिट, करियर काउंसलिंग, लेक्चर मीटिंग, नेशनल कन्वेंशन की होस्टिंग, स्पोर्ट्स, यूथ फेस्ट जैसी एक्टिविटी के आधार पर दिया जा रहा है।