रायपुर। जूनियर्स ने डांस परफॉर्मेंस से सीनियर्स को एंटरटेन किया। पार्टी में जमकर मस्ती भी हुई और टीचर्स के साथ ग्रुप फोटो भी क्लिक कराए गए। फेयरवेल के लिए लाइफ में पहली बार साड़ी पहनकर आई गर्ल्स को पहचानना थोड़ा मुश्किल भी हुआ। लेकिन कॉलेज में फ्रीडम मिलने के बाद भी स्कूल यूनिफॉर्म, टीचर्स, बचपन के दोस्तों का साथ, क्लासेस, फिक्स बेंच पर अपनी फिक्स सीट की यादों ने मस्ती के बीच भी 12 वीं के स्टूडेंट्स की आंखें नम कर दी।
लौट कर फिर ना आने वाले स्कूल के मस्ती भरे दिन को यादगार बनाने के लिए लास्ट डे को सबने खूब एंजॉय किया। बैच में बेस्ट परफॉर्म करने वाली आलराउंडर गर्ल हेमा हरपाल को बेस्ट स्कॉलर अवार्ड दिया गया। चुनी हुई बेस्ट गर्ल्स के बीच हुए रैंप वॉक कांटेस्ट, जीके और मिस वर्ल्ड की तरह किसी मुद्दे पर विचार रखने की प्रतियोगिता के बाद प्रार्थना कच्छावा को मिस दानी चुना गया। बेहद
खूबसूरत नजर आ रही ललिता पॉल पार्टी में मिस ईव से नवाजी गई।
आगे क्लिक कर देखें फेयरवेल पार्टी की कुछ और तस्वीरें। (फोटो- सुधीर सागर)