रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता देख पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई काफी उत्साहित है। आप के छत्तीसगढ़ संयोजक डॉ संकित ठाकुर ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा, 'जनता ने दिल्ली से शुरुआत कर दी है और आप की लहर अब पूरे देश में पहुंचेगी।'
जश्न मना रहे समर्थक और कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राज्य भर में जश्न मना रहे हैं। मिठाइयां बांटी जा रही हैं और पटाखे फोड़े जा रहे हैं। कई जगहों पर वे झाड़ू लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ॉ
आप कार्यकर्ता राजधानी रायपुर में विजय जुलूस निकालकर मार्गों का भ्रमण कर रहे हैं और आम लोगों को 'आम आदमी की जीत' की बधाइयां दे रहे हैं।
आगे देखें रायपुर में आप कार्यकर्ताओं के जश्न की तस्वीरें। (फोटो: भूपेश केसरवानी)