पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरण हम आप की वजह से हारे, हार की जिम्मेदारी लेंगे ओबामा

किरण हम आप की वजह से हारे, हार की जिम्मेदारी लेंगे ओबामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। दिल्ली चुनाव के नतीजे आते ही सोशल वर्चुअल वर्ल्ड में हलचल मच गई। किरण बेदी और अजय माकन के साथ ही नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी भी जोक्स में निशाने पर रहे। किसी ने इसे कांग्रेस के सफाये के लिए बीजेपी की शहादत बताया, तो किसी ने इसे मोदी के स्वच्छता अभियान में आप के झाड़ू का कमाल कहा। ट्विटर से लेकर फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर खूब फनी बातें लिखी गई। कार्टूनिस्ट ने भी आप की जीत पर खूब सटायर किए।

कुछ फेमस वन लाइनर

- एक मफलर की कीमत तुम क्या जानो नरेंद्र बाबू।

- देश को कांग्रेस मुक्त बनाते हुए भाजपा शहीद हो गई।

- राहुल ने कहा- मम्मी आप का सदस्यता अभियान जब शुरू होगा मुझे भी फॉर्म ला दोगी प्लीज।

मोदी सरकार के 9 महीने पूरे, आज दिल्ली में डिलीवरी, बधाई हो विकास पुत्र केजरीवाल हुआ है।

- तोता उड़, मैना उड़, कांग्रेस फुर्र...

वाह क्या कोइंसिडेंस है
राम ने रावण को मारा आर आर
कृष्ण कंस के के
ओबामा ओसामा ओ ओ
मोदी मनमोहन एमएम
केजरी ने किरण को और अबकी बार है केके
सब आप की मेहरबानी है किरण बेन

- मोदी - बधाई केजरीवाल जी
केजरीवाल - आपका धन्यवाद, हमारी झाड़ू को आपने खूब प्रमोट किया है।

- किरण बेदी - हमारी हार की वजह क्या है, शाह भाई।
अमित शाह - सब आप की मेहरबानी है किरण बेन।

खूब पोस्ट किए गए ये जोक्स
- शाजिया इल्मी की हालत उस गर्लफ्रेंड की तरह हो गई है, जिसने बेरोजगारी की वजह से अपने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ दिया और तीन महीने में यूपीएससी के रिजल्ट में वह टॉपर बन गया।

- अपनी जीत का गुमान ना कर ऐ दोस्त, शहर में तेरी जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे हैं। - नरेंद्र मोदी।

- मोदी, शाह और किरण की हालत देखकर ओबामा ने फैसला लिया है कि वे दिल्ली चुनाव में हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेंगें।

- आपको ऑटो में बैठकर संसद जाने की समझाइश दी गई थी। अब देखना ये है कि इस बार बीजेपी के जीते उम्मीदवार शपथ ग्रहण करने ऑटो में जायेंगे या स्कूटर में???

- अजय माकन की पत्नी - रिजल्ट क्या रहा कौन जीता?
माकन- वो छोड़ पगली, ये देख मैं क्या लाया, हैप्पी टेडी डे!
पत्नी- समझ गई मैं फिर से हार गए ना तुम।