पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या का खुलासा किया क्राइम ब्रांच ने

हत्या का खुलासा किया क्राइम ब्रांच ने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पिछले दिनों पहले राजधानी से 38 किलोमीटर दूर खरोरा में हुई महिला की हत्या मामले का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। इसके पीछे नाजायज संबंध की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, खरोरा में आठ फरवरी को एक महिला का चार-पांच दिन पुराना शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान पास में रहने वाली तलाकशुदा महिला हार बाई (25) के रूप में हुई। अनुसंधान के क्रम में महिला के कॉल डिटेल को खंगाला गया, जिसके आधार पर खरोरा के ही निवासी दुर्गेश कुमार (20) को हिरासत में ले लिया गया।
कड़ाई से पूछताछ में दुर्गेश ने कबूल किया कि मृतका से उसके नाजायज संबंध थे। उसने बताया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे झल्लाकर उसने उसकी हत्या कर दी।
महिला के पति ने उससे रिश्ता काफी पहले ही तोड़ लिया था। उसका एक तीन वर्षीय बच्चा भी है। उसकी देखभाल कौन कर रहा है, इस बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
आगे क्लिक कर देखें आरोपी युवक की तस्वीर। (सभी फोटो: प्रमोद साहू)