पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुदर्शन क्रिया से मिलेगा हैप्पी रहने का प्रेजेंट

सुदर्शन क्रिया से मिलेगा हैप्पी रहने का प्रेजेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। वैज्ञानिकों ने इस बात को स्वीकार किया है कि सुदर्शन क्रिया करने से एंटी ऑक्सिडेंट लेवल 60 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। स्ट्रेस, लाइफ स्टाइल चेंज और फूड हेबिट में आए बदलाव की वजह से प्री रेडिकल बढ़ रहा है, इससे कैंसर जैसी बीमारियों के होने की संभावना ज्यादा होती है। रोज सुदर्शन क्रिया करने से स्ट्रेस का लेवल बेहद कम होता है। इससे कैंसर, डायबीटिज, ब्लड प्रेशर, हार्ट व न्यूरो संबंधित कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यह क्रिया एनर्जी लेवल बढ़ाती है और आध्यात्मिक तरीके से मन को शांत करती है।

क्या है सुदर्शन क्रिया
यह ब्रीदिंग एक्सरसाइज है। इस क्रिया में दिन भर चलने वाली सांस के प्रति सजग रहना सिखाया जाता है। सांस को व्यवस्थित करके आंतरिक शक्ति बढ़ाई जाती है। इस क्रिया के माध्यम से गहन समाधि की स्थिति में जा सकते हैं।

पर्सनैलिटी में आएगा परिवर्तन
सरिता वाजपेयी ने बताया कि इस क्रिया के निरंतर अभ्यास से व्यक्तित्व भी सुधारा जा सकता है। क्रिया के साथ कुछ परिवर्तनों के बारे में सोचना चाहिए।
1. हम चाहते हैं हर कोई हम जैसा चाहते हैं वैसा हो, लेकिन हर कोई अलग है, जो जैसा है उसे वैसा स्वीकारना सीखिए।

2. दूसरों की बातों में आकर हम फुटबॉल बन जाते हैं। जिसने जो कहा वो समझे बिना कर लिया, सब की बात में आ गए। जरूरी है कि अपने विवेक से निर्णय लें।

3. हर कोई आपकी बात माने जरूरी नहीं है, सबको अपनी तरह से जीने देंगें, तो आपके जीवन में शांति आएगी।

4. वर्तमान प्रेजेंट है, पुरानी बातों पर दुख, शोक या डर ठीक नहीं होता। भविष्य की चिंता भी काम नहीं आती, हमेशा वर्तमान में जीएं।

5. हम अपनी गलती माफ कर देते हैं या भूल जाते हैं। लेकिन दूसरों की गलती हमें तुरंत दिखती है उसके कारण ढूंढते है, दोष मढ़ते हैं। दूसरों की गल्तियों को भी स्वीकार करें।