पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. संजीव शर्मा आर.बी.आई. रायपुर के नए क्षेत्रीय निदेशक

डॉ. संजीव शर्मा आर.बी.आई. रायपुर के नए क्षेत्रीय निदेशक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। डॉ संजीव शर्मा भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर के नए क्षेत्रीय निदेशक बनाए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 22 जनवरी, 2015 से रायपुर कार्यालय में संस्थापित मुख्य महाप्रबंधक पद का उन्नयन कर क्षेत्रीय निदेशक, छत्तीसगढ़ के रूप में पदनामित किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर का शाखा कार्यालय के रूप में उन्नतयन 01 नवम्बर, 2012 को किया गया था, जिसके प्रभारी महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी) डॉ संजीव शर्मा थे। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अब क्षेत्रीय निदेशक होंगे।