रायपुर। राजधानी के भाठागांव चौक पर मंगलवार शाम नशे की हालत में कार चला रहे लेबर इंस्पेक्टर ने आधे दर्जन से ज्यादा वाहनो को टक्कर मार दी। घटना में कई लोग घायल हो गए जिन्में दो की की हालत गंभीर है। घायलों को बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने लेबर इंस्पेक्टर टीएन तरार को गिरफ्तार कर लिया और उसकी रिट्ज कार संख्या सीजी 04 एफ जे 1091 को जब्त कर लिया। क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहनों को थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये हैं घायल
अमर सिंग ध्रुव (29), पिता- जगन, चंगोराभाठा
वीरेंद्र सिन्हा (30), पिता- सुशील, भाटागांव
ख़ुशी सिन्हा (28), पिता- निलेंद्र, भाटागांव
अनीता शर्मा (45), पति- शेखर, कोरबा
अन्य घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
आगे देखें क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहन। (फोटो: प्रमोद साहू)