पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र का चयन

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र का चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र का चयन सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया है।
नक्सल हिंसा पीड़ित दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में किसानों को खेती के उन्नत तौर तरीकों सहित जैविक खेती, टपक सिंचाई आदि कम लागत की उन्नत कृषि तकनीको से परिचित कराने के लिए वहां कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिनका राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन हुआ है। केन्द्र को वर्ष 2013 के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में चुना गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में प्रशंसा पत्र सहित चार लाख रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों और वहां के किसानों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 23 दिसम्बर 2005 को दंतेवाड़ा में कृषि विज्ञान केन्द्र का लोकार्पण किया था। सिर्फ आठ साल की अल्प अवधि में इस केन्द्र को राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया है।