रायपुर। सरगुजा जिले में स्थित छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपॉट में तीन दिवसीय मैनपाट कार्निवाल का आयोजन 13 फरवरी से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्निवाल के पहले 13 फरवरी को ग्लोबल थीम, 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ी थीम और 15 फरवरी को इण्डियन थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 13 फरवरी को हास्य कलाकार श्रीकांत मस्की का कार्यक्रम होगा, साथ ही कोरियन फैन, आफरिकन रूम्बा, अरेबियन टरकिस, जैपेजिन डान्स , हिपहॉप, बबल यूक्रेन और तिब्बती नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम होगें। 14 फरवरी को भोजपुरी गायिका आर्या नंदिनी का कार्यक्रम होगा तथा मांझी, सुआ, सम्बलपुरी, करमा और नागपुरिया नृत्य भी होंगे। 15 फरवरी को तन्मय चतुर्वेदी, सारेगामा लिटिल चैम्प का कार्यक्रम होगा तथा लावनी, राजस्थानी, कल्लरी कठपुतली, रोमी क्लासिकल, चंडालिका नृत्य भी होगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें बहुरूपिया, बाडी बिल्डिंग, जूनियर चैम्प सरगुजा 2015, लिटिल चैम्प सरगुजा, पैरेन्ट्स आइडल और सुपर ग्रांट पैरेन्ट्स 2015 के कार्यक्रम होंगे।