रायपुर। संभाग मुख्यालय जगदलपुर से करीब 55 किलोमीटर दूर बास्तानार घाट पर नक्सलियों द्वारा लगाई बारूदी सुरंग को बुधवार को बम डिस्पोजल स्क्वायड ने ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया।
कोड़ेनार थाने से जवानों का एक दल बास्तानार घाट पर सर्चिंग के लिये निकला हुआ था। इसी दौरान किसी जवान की नजर सड़क किनारे बिछे इलेक्ट्रिक वायर पर पड़ी। वायर के सहारे जवान नक्सलियों द्वारा लगाई गई बारूदी सुरंग तक पहुंच गये। इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद खुद बस्तर एसपी बम डिस्पोडल स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां बीडीएस के जवानों ने पूरी सुरक्षा के साथ उस 15 किलो वजन के बारूदी सुरंग को बाहर निकालकर उसे ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया।
पुलिस की मानें तो इतने बारूद से एक बड़े इलाके को नेस्तनाबूद किया जा सकता है और यदि जवान इस बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाते तो काफी नुकसान उठाना पड़ता।
आगे देखें कुछ और तस्वीरें। (फोटो: संजय ठाकुर)