रायपुर। शिवरीनारायण से जांजगीर जा रही एक यात्री बस बुदेना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 41 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार अधिक होने के कारण घटना हुई।