रायपुर। रायगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। अपने पिता की मौत के बाद बुआ के घर रह रही नाबालिग लड़की के साथ उसकी बुआ के बेटे ने ही दुष्कर्म किया। वह एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता अब घर से भाग कर बाल कल्याण समिति के पास पुहंची है।
भाई की हवस का शिकार हुई नाबालिग की मां व छोटा भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। दो वर्ष पूर्व पिता की मौत के बाद पीड़िता की बुआ ने उसे अपने घर में रख लिया था। लेकिन सुरक्षा और आसरे की तलाश में वहां पहुंची मासूम को उसका फुफेरा भाई ही अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। उसकी धमकियों से डरकर करीब साल भर चुप रही मासूम आखिरकार घर से भागकर बाल कल्याण समिति के पास पहुंची है। प्रशासन मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।