पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ने मजदूर को कुचला, गुस्साई भीड़ ने ९ ट्रकों को फूंका

ट्रक ने मजदूर को कुचला, गुस्साई भीड़ ने ९ ट्रकों को फूंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। कवर्धा जिले के खड़ौदा जंगल के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने बॉक्साइट परिवहन कार्य में लगी नौ ट्रकों को आग के हवाले कर दिया, वहीं 25 ट्रकों में तोड़फोड़ की।
भीड़ में अधिकांश खनन मजदूर शामिल थे, जो रात भर इलाके में उत्पात मचाते रहे। वे रास्ते से गुजरती हर ट्रक को निशाना बना रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन प्रशासन व पुलिस ने सही समय पर जरूरी कदम नहीं उठाए।
घटना के बाद अब ट्रक मालिक संघ ने ट्रकों में आगजनी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाने का फैसला किया है। वहीं हालात को काबू में रखने के लिये इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
कैसे हुई घटना
घटना शाम करीब साढ़े आठ बजे की है। दशरथ साहू (26) नामक खनन मजदूर बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह ट्रक की चपेट में आ गया। उसके पीछे बारातियों की बस आ रही थी। हादसे के बाद बारात वहीं रुक गई और उसमें शामिल लोगों ने भी भीड़ के साथ मिलकर ट्रकों में आग लगाई और तोड़फोड़ की।
आगे देखें घटना से जुड़ी कुछ और तस्वीरें। (फोटो: संजय ठाकुर)